{"_id":"61f53407ba526267fd366c61","slug":"holi-festival-will-start-from-banke-bihari-temple-on-vasant-panchami-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज की होली: वसंत पंचमी पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उड़ेगा गुलाल, 40 दिवसीय रंगोत्सव की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज की होली: वसंत पंचमी पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उड़ेगा गुलाल, 40 दिवसीय रंगोत्सव की होगी शुरुआत
Sat, 29 Jan 2022 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:03 PM IST
सार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पांच फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का उल्लास छाने लगेगा।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर पर गुलाल उड़ाते सेवायत (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पांच फरवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन मंदिर में शृंगार आरती के समय गुलाल उड़ने के साथ ही ब्रज में 40 दिवसीय रंग उत्सव (होली) का भी शुभारंभ हो जाएगा। हर दिन मंदिरों में आस्था के रंग बिखरेंगे।
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी रघु गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज वसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं। वसंत पंचमी पर गोस्वामियों द्वारा चांदी के पांच थालों में लाल, हरा, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला जाता है।
विज्ञापन
रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा मंदिर
उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी से ही ब्रज में 40 दिवसीय होली उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि पांच फरवरी को मंदिर में भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन मंदिरों में होगी होली की शुरुआत
वसंत पंचमी पर वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में रंगोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि ब्रज के मंदिरों में 40 दिन तक होली का उत्सव मनाया जाता है।