फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi celebration will be eco friendly in mathura

मथुरा: होलीगेट की होली में यज्ञ की दिव्यता के होंगे दर्शन, ईको फ्रेंडली होगा रंगोत्सव

Sun, 28 Mar 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 07:25 PM IST
सार

  • शहर में 50 स्थानों पर होगा होलिका का दहन, प्रदोष बेला में होगा पूजन 

विज्ञापन
Holi celebration will be eco friendly in mathura
होलिका दहन (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा के होलीगेट पर रंगोत्सव के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। होलिकोत्सव समिति द्वारा इस बार ईको फ्रेंडली और पूर्णत: ऑर्गेनिक होली को महायज्ञ के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे पूरे विश्व को पर्यावरण के साथ वायुमंडल को विषाणु रहित रखने का संदेश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
समिति के महामंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए संतों से परामर्श प्राप्त कर इस बार की होली में विशेष जड़ी बूटियों का समावेश किया जा रहा है। जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गीतोपदेश देकर समस्त विश्व को प्रकाशित किया उसी प्रकार से ऑर्गेनिक होली का संदेश पूरे विश्व को आलोकित व रोगमुक्त करने की दिशा में भागीरथ प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि की उपस्थिति में कार्ष्णि गुरु शरणानंद द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भक्त प्रहलाद का पूजन कराया जाएगा। जनता की सुविधा और भीड़ से बचाव के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगवाई जा रही है। समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अनुराधा ने सभी श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर कार्यक्रम में आने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा होलिका दहन
मथुरा होलीगेट के साथ शहर में लगभग 50 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर के प्रमुख होली गेट, होली वाली गली, सदर बाजार, कृष्णा नगर, जयसिंहपुरा, चामुंडा कॉलोनी, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर, राधिका विहार, लक्ष्मीनगर आदि स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होंगे। 

प्रदोष बेला में होगा होलिका पूजन 
छोटी होली वाले दिन होलिका दहन करने की परंपरा है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत से जोड़कर देखा जाता है। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान मथुरा के निदेशक ज्योतिषाचार्य कांमेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को इस वर्ष होलिका दहन में भद्रा का भय नहीं है। दिन में 13:51 पर भद्रा समाप्त हो जाएंगी तथा सायंकाल प्रदोष वेला 6:30 बजे से अति श्रेष्ठ समय रहेगा। इस समय सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग ने महिमा बढ़ाई।

उन्होंने बताया कि रविवार को होलिका दहन प्रदोष बेला में होगा, सायंकाल 6:30 बजे से भक्तराज प्रह्लाद एवं होली का का पूजन प्रारंभ हो जाएगा, जबकि पूर्णिमा तिथि रात्रि 24:17 तक चलेगी। भद्रा दिन में 13 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो जाएंगी। अत: सायंकाल प्रदोष बेला में सपरिवार भक्तराज प्रहलाद एवं होली का मैया का पूजा अर्चना करके अपने परिवार की दीर्घायु, निरोग एवं सुख समृद्धि की कामना करें। दूसरे दिन 29 मार्च सोमवार को रंगों की होली धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed