फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi celebration in kasganj

होली का छाया उत्साह, होलिका पूजन को उमड़े भक्त

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in kasganj
कासगंज। होलिका पूजन को धर्मप्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। भक्तों ने सुबह से पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। जनपद भर में 1,447 स्थानों पर रखी गई होली पूजन करने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंच गए। भक्तों ने होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाकर भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

जनपद भर में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। पूजन के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। जिन क्षेत्रों में होली जलाई जाती है, वहां आसपास के लोगों ने रंगोली चौक सजाया। इसके बाद लकड़ियों के ढेर को रखा गया। युवाओं ने टोलियां बनाकर होली स्थल को ऊंचा करने की तैयारियां शुरू कर दी। चंदा जमा कर बाजार से महंगी लकड़ियां होने के बावजूद खरीदारी की गई। कई-कई फुट ऊंचे ढेर होलिका दहन स्थल पर नजर आने लगे। इन स्थलों पर भक्त पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। घरों में बनाए गए होली के पकवानों से होलिका स्थल की पूजा-अर्चना की गई। घरों से गुलरियां व उपले भी होलिका स्थल पर चढ़ा गए। पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों ने होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाई। परिक्रमा लगाते समय भक्त प्रहलाद के जयकारे भी भक्तजन लगा रहे थे। पूजा अर्चना का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा घरों पर गुलरियों की माला बनाकर होली रखी गई। घरों पर भी भक्तों ने होली की पूजा अर्चना की। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पुलिस ने जनपद भर में संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी चौकसी रखी। होलिका स्थलों के आस पास भी पुलिस के जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन

जौ की बालियों पर रही महंगाई की मार
कासगंज। होली पर भूनी जाने वाली जौ की बालियों पर महंगाई की मार रही। बारहद्वारी,गांधी मूर्ति क्षेत्रों में दर्जनों किसान व उनके बच्चे ढेर लगाए बैठे देखे गए। पांच बालियों का एक गट्ठर तैयार किया गया। इनको 3 रुपये का एक गट्ठर के हिसाब से बेचा गया। लेकिन जैसे जैसे मांग बढ़ती गई इनके दाम भी किसानों ने बढ़ा दिए। यहां तक कि सांय के समय 5 रुपये का एक गट्ठर तक बिका। परंपरा को देखते हुए इतनी महंगाी बालियां खरीदना लोगों की मजबूरी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed