फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi, burn, tundla, firozabad

होलिका दहन के लिए चयनित किए गए 25 स्थान

Sun, 08 Mar 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
holi, burn, tundla, firozabad
गांधीपार्क मैदान में रखी बरसात से भीगी होली - फोटो : FIROZABAD
टूंडला। नगर में इस बार लगभग 45 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। पालिका प्रशसन ने शनिवार को होलिका दहन के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर नगर के सभी 25 वार्डों में 45 स्थानों को होलिका दहन के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीचन्द्र ने अपनी टीम के साथ नगर के सभी 25 वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वार्ड नंबर दो के बड़े शिव समाधि मंदिर, वार्ड नंबर एक के चक समाज के मंदिर, भारत माता चौक स्थित शिव मंदिर, अधैत भवन स्थित शिव मंदिर, दीपा का चौराहा स्थित मंदिर वार्ड नंबर 25 अलावलपुर रोड, वार्ड नंबर पांच तेलमिल रोड आदि सहित मंदिरों एवं होलिका स्थलों व आसपास होलिका रखीं गयी है।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त सभी होलिका स्थलों व मंदिरों पर चूना छिड़काव, पेयजल, साफ-सफाई, रंगोली बनवाने के साथ ही विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उनके साथ सफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed