फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi 2025 special train list Check Here timetable of new trains indian railway news

Holi Trains: होली के मौके पर रेलवे ने चलाई आठ स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें नई गाड़ियों की समय सारिणी

Wed, 05 Mar 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 08:54 AM IST
सार

होली के लिए रेलवे द्वारा आठ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इनकी शुरुआत 6 मार्च से होगी। रेलवे प्रशासन ने नई ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। 

 

विज्ञापन
holi 2025 special train list Check Here timetable of new trains indian railway news
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi Specail Train List: होली का त्योहार इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस रंगों के त्योहार में लोग अपनों से मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, तो कोई अपने परिवार संग इस रंगों के त्योहार को मनाता है। वहीं, जो लोग अपने घरों से पढ़ाई या नौकरी आदि के कारण बाहर रहते हैं, वे भी इस मौके पर घर जाते हैं। ऐसे में लोग घर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं, लेकिन होली के मौके पर ट्रेन का टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल होता है और रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी काफी बढ़ जाती है। इसी बात को देखते हुए इस बार होली के लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

ट्रेन नंबर 5734 कटिहार से अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 27 मार्च से रोज चार फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 5733 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 8 से 29 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 3007 हावड़ा खातीपुरा 9 मार्च व 16 मार्च को आगरा कैंट होकर जाएगी। खातीपुरा से हावड़ा के लिए 11 व 18 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 9025 वलसाड से सप्ताह में सोमवार को वापसी के लिए दानापुर से मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन के 18 फेरे होंगे। ट्रेन संख्या 9411 अहमदाबाद ग्वालियर सुपरफास्ट साप्ताहिक चलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार और ग्वालियर से प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 9117 व 9118 उधना से प्रत्येक शुक्रवार को सूबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 9075 व 9076 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चलेंगी। ट्रेन संख्या 9185 और 9186 में मुंबई सेंट्रल कानपुर अनरगंज ट्रेन प्रत्येक बुधवार को गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 9101 व 9102 को बड़ोदरा हरिद्वार होली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बड़ोदरा व रविवार को हरिद्वार से चलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed