{"_id":"62301133c0ad095eb66c9115","slug":"holi-2022-holika-dahan-at-3200-places-in-agra-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2022: आगरा में 3200 जगहों पर होगा होलिका दहन, पुलिस का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: आगरा में 3200 जगहों पर होगा होलिका दहन, पुलिस का अलर्ट
Tue, 15 Mar 2022 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Mar 2022 09:49 AM IST
सार
होली पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 3200 स्थान पर होलिका दहन होगा। इस दौरान क्लस्टर मोबाइल घूमती रहेगीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : iStock
विस्तार
इस बार चुनाव बाद होली का त्योहार है। आगरा में करीब 3200 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। त्योहार पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी ने थाना पुलिस को बवालियों को चिह्नित करने के आदेश किए हैं। 500 से अधिक क्लस्टर मोबाइल बनाई गई हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में एक लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद होली पड़ रही है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
होली पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 3200 स्थान पर होलिका दहन होगा। इस दौरान क्लस्टर मोबाइल घूमती रहेगीं। एक क्लस्टर मोबाइल कई होलिका दहन पर नजर रखेगी। इस दौरान अधिकारी भी अपने-अपने इलाके में गश्त करेंगे।
विज्ञापन
यूपी 112 की पीआरवी भी घूमती रहेगी। किसी तरह की सूचना आने पर पीआरवी सबसे पहले पहुंचेंगी। देहात में ज्यादा फोर्स लगाई गई है। चुनाव बाद रंजिश में घटनाएं हो सकती हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।