फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holashtak 2023 date and time holashtak significance katha mistakes

Holashtak 2023: होलाष्टक की हो गई है शुरुआत, नौ दिन तक इन कार्यों को करने की है मनाही

Tue, 28 Feb 2023 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 12:31 PM IST
सार

होली का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है जो होलिका दहन तक चलता है।  होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू हो गए हैं। मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
holashtak 2023 date and time holashtak significance katha mistakes
Holashtak 2022: - फोटो : amar ujala

विस्तार

होलाष्टक सोमवार को शुरू हो गए। इसके साथ ही नव ग्रह उग्र हो गए। सात मार्च तक होलाष्टक रहेंगे। इससे नौ दिन तक के लिए शुभकार्यों पर रोक लग गई है। आठ मार्च को होलाष्टक के समाप्त हो जाने के बाद ही शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि से होलाष्टक लगते हैं। जो पूर्णिमा तक रहते हैं। अष्टमी तिथि का शुभारंभ सोमवार को दोपहर 12.51 बजे से हो गया। छह मार्च को शाम 4:17 बजे से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और सात मार्च को शाम 6:09 बजे इसका समापन होगा। जिससे इस दिन तक होलाष्टक रहेंगे। ज्योतिषों के अनुसार होलाष्टक में अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल एवं पूर्णिमा को राहू उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन दिनों में ग्रहों के उग्र रहने से मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन

ये कार्य रहेंगे वर्जित

शादी-विवाह, मुंडन-छेदन, गृह प्रवेश, 16 संस्कार, भूमि पूजन, नया व्यापार, घर की नींव रखना आदि कार्य वर्जित रहेंगे।

यह करना चाहिए

होलाष्टक में भगवान का भजन करना चाहिए। इन दिनों में भगवान नृसिंह की पूजा करनी चाहिए। वसंत के मौसम में कई बदलाव होते हैं। जिसका असर मन मस्तिष्क पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पहले होटल में किया दुष्कर्म, नहीं मिटी हवस तो ले गया बहन के घर, दरिंदे को 22 साल बाद आजीवन कारावास
 

इसलिए शुभ कार्य करना है वर्जित 

कासगंज के ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि होलाष्टक में हिरण्य कश्यप ने अपने पुत्र भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए कई प्रकार की यातनाएं दीं, इस वजह से होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। होलाष्टक में ग्रह भी उग्र होते हैं, इस वजह से कोई शुभ कार्य नहीं करने चहिए। वहीं निर्णय लेने से भी बचना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed