फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ho-ho buses in Agra Tourists will be taken to see monuments wonderful facilities will be available

आगरा में अब हो-हो बसें: पर्यटकों को स्मारकों का कराएंगी दीदार, मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

Tue, 31 Oct 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 09:34 AM IST
सार

हो-हो बसें सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन से लैस होंगी। ये बसें वातानुकूलित इको फ्रेंडली हैं, जो आगरा की सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
ho-ho buses in Agra Tourists will be taken to see monuments wonderful facilities will be available
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में पर्यटकों को फील गुड कराने के लिए लगातार पर्यटन सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से आगरा में पांच होप ऑन-होप ऑफ यानी हो-हो बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस सेवा में मात्र 250 रुपये खर्च करने पर पर्यटक शहर के प्रमुख स्मारकों का दीदार कर पाएंगे।

विज्ञापन


आगरा में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो गई है। ताजमहल आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा दुरुस्त करने के लिए यह बस सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से डिपो में 5 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें तैयार की जा रही हैं। इसमें एक बार में 28 सवारियों के बैठने की व्यवस्था है। पर्यटकों के लिए खासतौर पर तैयार की जा रही टूरिस्ट फ्रेंडली बसों की सीटें भी ऊंची हैं, जिससे बैठकर पर्यटक स्मारक सहित अन्य नजारों को आराम से निहार सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सचिन हत्याकांड: घर में रखी थी पति का लाश और पत्नी ने बनवाए कड़ी-चावल संग 16 रोटियां; अब खुलेगा ये राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए दो पैनिक बटन लगाए गए हैं। पूरी बस को ताजमहल सहित आगरा के अन्य स्मारकों की तस्वीरों से सजाया गया है। बस के अंदर भी आगरा के सभी स्मारकों की पूरी जानकारी और समय सारिणी लगाई गई है। जो बस में सफर कर रहे पर्यटकों को फील गुड का अहसास कराएगी। पर्यटकों को यह बस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर से मिलेगी। इसके अलावा शिल्पग्राम की पार्किंग पर भी उपलब्ध होगी। ताजमहल का दीदार करने के बाद बस पर्यटकों को आगरा किला, एत्मादउद्दौला, अकबर टॉम्ब (सिकंदरा) और फतेहपुर सीकरी स्मारक दिखाने के बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: तारीख की रेस में हार गया गौरव, टूट गया राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना

समय सारिणी
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहली बस सुबह 8 बजे। यह बस रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट रुकेगी। 8:20 पर बस शिल्पग्राम पार्किंग के लिए निकलेगी। शिल्पग्राम पर करीब एक घंटा रुकने के बाद आगरा किला पहुंचेगी। यहां पर बस करीब एक घंटा 15 मिनट रुकेगी। 12 बजे बस एत्मादउद्दौला स्मारक पर आएगी। 45 मिनट रुकने के बाद 45 मिनट का लंच होगा। करीब 1:30 बजे बस अकबर टॉम्ब (सिकंदरा) होते हुए 4:15 बजे फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना होगी। यहां पर करीब एक घंटा रुकने के बाद 6:45 बजे बस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन वापस पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed