फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter VP demands Rs 1 crore from property dealer's family

आगरा: हिस्ट्रीशीटर वीपी ने प्रापर्टी डीलर के परिवार से मांगी 1 करोड़ रुपये चौथ, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Oct 2023 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:38 AM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर वीपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज हुआ है। हरेश पचौरी हत्याकांड में आरोपी वीपी ने  प्रापर्टी डीलर के परिवार से 1 करोड़ रुपये चौथ मांगी है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। 
 

विज्ञापन
History-sheeter VP demands Rs 1 crore from property dealer's family
थाना सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर में प्रापर्टी डीलर हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी पर एक और केस दर्ज हुआ है। इसमें पीड़ित परिवार से 1 करोड़ रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजेश्वर मंदिर, शमसाबाद रोड निवासी राहुल पचौरी ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा हरेश पचौरी की साढ़े तीन साल पहले हत्या हुई थी। हत्याकांड में नगला कली ताजगंज निवासी भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी को जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर है। 27 अगस्त को वो चाचा के साथ परिचित के घर कृष्णपुरी कार से जा रहे थे। उनके साथ मोहन प्रकाश और सुशील शर्मा भी थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में वीपी और कहरई निवासी सुनील रावत उर्फ सोनू सहित दो अन्य ने स्कूटी व बाइक आगे लगाकर रोक लिया। वीपी कार में बैठ गया। चाचा के सिर में पिस्टल लगाकर 1 करोड़ रुपये चौथ की मांग की। एक सप्ताह में रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर, रकम नहीं मिली तो तेरा भी वही हाल करूंगा जो तेरे मौसेरे भाई का किया था। इससे परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह जमानत पर है। उस पर 1 करोड़ रुपये चौथ मांगने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। गवाही चल रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो हुआ था वायरल, पकड़े गए थे शूटर

प्रापर्टी डीलर हरेश पचौरी की 19 दिसंबर 2020 को राजपुर चुंगी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी आदि को जेल भेजा गया था। वहीं 17 फरवरी 2019 को राहुल के चाचा हरीश शर्मा से भी 10 लाख रुपये चौथ मांगने का आरोप लगा था। मना करने पर पिस्टल से फायर किया था। वह बच गए थे। मामले में केस दर्ज कराया। अब वो फिर से धमका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed