फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history sheeter's property seized

Mainpuri: हिस्ट्रीशीटर अफरोज खान पर बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ की संपत्ति की गई सीज

Wed, 27 Jul 2022 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 11:46 PM IST
सार

अफरोज खान के विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। थाना में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। अफरोज कुछ माह पूर्व तमंचा फैक्टरी का संचालन करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
history sheeter's property seized
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की थाना एलाऊ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इलाहबांस के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अफरोज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।  हिस्ट्रीशीटर की करीब 1.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी अफरोज खान एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। थाना में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। न्यायालय ने हिस्ट्रीशीटर की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किए जाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कारखाना व मकान किया गया सील

 गांव स्थिति अफरोज का एक कारखाना व मकान को सील कर दिया गया। बुधवार को जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपया बताई गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अफरोज कुछ माह पूर्व तमंचा फैक्टरी का संचालन करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed