फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hinduvaadi protest against 150 years old temple destroy

150 साल पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने पर प्रदर्शन

Sat, 23 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
बल्केश्वर में अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान एडीए ने गुरुवार को 150 साल पुराने लक्ष्मी देवी मंदिर की दीवार ढहा दी। इससे गुस्साए हिंदूवादियों ने शुक्रवार को एडीए का घेराव कर हंगामा किया। मंदिर की दीवार के पुनर्निर्माण और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया। लगभग दो घंटे तक धरना चला। इससे एडीए के अधिकारियों को कुछ देर के लिए अभियान स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में शुक्रवार को तमाम लोगों ने एडीए का घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में बल्केश्वर की महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लक्ष्मी देवी मंदिर 150 साल पुराना है। इसकी दीवार ढहाकर एडीए अधिकारियों ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों ने महंत से की गई अभद्रता पर भी रोष व्यक्त किया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा ने चेतावनी दी कि यदि किसी धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की गई तो हिंदूवादी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को एडीए उपाध्यक्ष के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने हिंदूवादियों को विश्वास दिलाया कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। रवि कपूर, सतीश कपूर, रवि शंकर शर्मा, राधे कपूर, सौरभ शर्मा, जितेंद्र प्रताप, कपिल मिश्रा, एसके पंडित, मनोज गोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed