फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two theaters in Agra locked for not showing The Kashmir Files

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' नहीं दिखाने पर आगरा के दो सिनेमाघरों पर लगा दिए ताले, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 14 Mar 2022 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 10:33 PM IST
सार

'द कश्मीर फाइल्स' में धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ होने वाले अन्याय को पर्दे पर दिखाया गया है। ये फिल्म शहर के कई सिनेमाघरों में लगी है। वहीं जिन सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं है, वहां विहिप, बजरंग दल, हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
 

विज्ञापन
Two theaters in Agra locked for not showing The Kashmir Files
सिनेमाघर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को शहर के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संजय टॉकीज व पन्ना पैलेस के गेट पर ताला लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन शहर के सभी सिनेमाघरों में किया जाए।  दोनों सिनेमाघरों पर हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  संजय टाकीज के मैनेजर ने प्रिंट मिलने पर फिल्म को प्रदर्शित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यहां मामला शांत हो सका। वहीं पन्ना पैलेस में भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा और तालाबंदी कर दी। यहां भी सिनेमाघर संचालक ने राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन

 
विहिप के प्रचार प्रसार प्रमुख अभिषेक शर्मा और बजरंग दल के अनूप वर्मा, राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने संजय टॉकीज पर फिल्म के प्रदर्शन की मांग की। उनका कहना था कि जब यह सिनेमाघर संचालक छोटी फिल्में चलाते हैं तो इस फिल्म का प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन

फिल्म देखने को उमड़ रहे दर्शक

10 मार्च को रिलीज की गई अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स शहर में मल्टीप्लेक्स सर्व कॉम्प्लेक्स और श्री समेत चार सिनेमाघरों में चल रही है। श्री टॉकीज के प्रोपराइटर नमित बताते हैं कि फिल्म के वितरक ही सिनेमाघरों को प्रिंट उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में सिनेमाघर संचालकों की मर्जी के ऊपर यह निर्भर नहीं करता है। हमें भी इस फिल्म का प्रिंट का 13 मार्च को मिला था। अब फिल्म के सभी शो फुल चल रहे हैं। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सर्व मल्टीप्लेक्स के गोमित कपूर ने बताया कि कश्मीर फाइल्स को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब यूपी में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में षड्यंत्र की परतें खोलती है फिल्म

 छात्र निखिल खंडेलवाल ने बताया कि यह फिल्म कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की परतें खोलती है। वहां किस तरह से हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का काम किया गया, इसे दर्शाया गया है। यह अच्छी फिल्म है। इस तरह की फिल्में मनोरंजन के साथ जानकारी भी देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed