फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu new year 2022 devotees will offer makhan mishree to Banke Bihari in Vrindavan

हिंदू नववर्ष 2022: नव संवत्सर पर बांकेबिहारी को लगेगा माखन, मिश्री और नीम की पत्तियों का भोग

Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
सार

नव संवत्सर पर्व हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। इस दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का विशेष शृंगार होता है।वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होते हैं। 

विज्ञापन
hindu new year 2022 devotees will offer makhan mishree to Banke Bihari in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू नववर्ष के पहले दिन नव संवत्सर पर्व ( 2 अप्रैल) पर तीर्थ नगरी वृंदावन के मंदिरों एवं देवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को नवीन पोशाक धारण कराने के साथ माखन, मिश्री एवं नीम की पत्तियों का भोग भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि नव संवत्सर पर्व भारतीय हिंदू संस्कृति में वर्ष का पहला दिन माना जाता है। नववर्ष के पहले दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर महाराज का आकर्षक शृंगार करने के साथ नवीन पोशाक पहनाई जाती है। 

विज्ञापन

भक्तों को बांटा जाएगा ठाकुरजी का प्रसाद 

इस दिन ठाकुर जी को माखन-मिश्री एवं नीम की कोपल पत्तियां अर्पित की जाती हैं। इसके बाद भक्तों को माखन-मिश्री एवं नीम की पत्तियों का प्रसाद भी बांटा जाएगा। वहीं मंदिर कुल पुरोहित नव संवत्सर वाचन करेंगे। इसमें पहले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की राशि का फल सुनाएंगे। इसके बाद स्वामी हरिदास की राशि पढ़कर सुनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राधावल्लभ मंदिर में भी होंगे कार्यक्रम

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भी विशेष आयोजन होंगे। मंदिर के सेवायत विशाललाल गोस्वामी ने बताया कि नव संवत्सर पर ठाकुरजी नवीन वस्त्र धारणकर भक्तों को विशेष दर्शन देंगे। साथ ही मंदिर ध्वजा बदलकर नई स्थापित की जाएगी। राजभोग में ठाकुरजी को विशेष भोग निवेदित किया जाएगा। 

इस भोग में खीर के साथ ही कढ़ी, दाल, (अंगा) मिस्सी रोटी, मीठी रोटी, पीले चावल, सादा चावल, फुल्का, मसूल की दाल, सब्जी दो प्रकार की भोग निवेदित किया जाएगा। मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष समाज गायन का आयोजन भी होगा। इसमें रसिक संतों द्वारा नव संवत्सर पर्व से जुड़े पदों का गायन होगा। 

संस्कार भारती का नव संवत्सर कार्यक्रम दो अप्रैल को 

संस्कार भारती वृंदावन इकाई की बैठक बुधवार को प्रताप बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्णय लिया कि नव संवत्सर कार्यक्रम 2 अप्रैल को नगर निगम गेट के बाहर आयोजित किया जाएगा। 

संस्कार भारती के मंत्री प्रोफेसर केएम अग्रवाल को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। मंत्री संगठन बृज किशोर त्रिपाठी ने कहा कि संस्कार भारती साहित्य, संगीत, नृत्य, नाट्य, भू-अलंकरण एवं स्थापत्य कलाओं के माध्यम से कलाकारों को मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed