{"_id":"65b0fc39bd89dde32705f43d","slug":"hindu-mahasabha-demonstrated-in-agra-on-swami-prasad-controversial-statement-on-ram-temple-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर पर दिए स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर हिंदू महासभा में आक्रोश, पुतले को पहनाई बिंदी व चूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर पर दिए स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर हिंदू महासभा में आक्रोश, पुतले को पहनाई बिंदी व चूड़ी
Wed, 24 Jan 2024 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 05:32 PM IST
सार
राम मंदिर पर दिए स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर हिंदू महासभा में आक्रोश है। आगरा में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौर्य के पुतले को बिंदी व चूड़ी पहनाई।
विज्ञापन
UP: राम मंदिर पर दिए स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर हिंदू महासभा में आक्रोश,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। राम मंदिर पर दिए स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सपा नेता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को किन्नर समाज में शामिल करने की मांग की। उन्होंने मौर्य के प्रतीकात्मक पुतले को बिंदी लगाई, चूड़ी पहनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौर्य हिंदू नहीं क्रिश्चियन समाज अथवा मुस्लिम के वंशज हैं। उन्होंने मौर्य का डीएनए टेस्ट कराने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौर्य एक हलफनामा दें कि जब उनकी मृत्यु हो जाए तो शव यात्रा में राम नाम सत्य का उद्घोष नहीं हो। इस मौके पर संजय जाट, मीना दिवाकर, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, शेखर मेहर, नंदू भाई, विपिन राठौर मौजूद रहे। प्रदर्शन का संचालन शंकर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन