{"_id":"5c593033bdec2273724c489a","slug":"hindu-kalyan-mahasabha-big-announcement-against-love-jihad-on-valentine-s-day-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर 'लव जेहाद' के खिलाफ हिंदू कल्याण महासभा ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर 'लव जेहाद' के खिलाफ हिंदू कल्याण महासभा ने किया बड़ा एलान
Tue, 05 Feb 2019 12:11 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: shubham
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Valentine Day(वैलेंटाइन डे) नजदीक आते ही मोहब्बत की नगरी में कुछ संगठन सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में हिंदू कल्याण महासभा की ओर से वैलेंटाइन डे पर लव जेहाद के खिलाफ आंदोलन करने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
आगरा में सोमवार को सुशील नगर में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट कहा कि लव जेहाद के नाम पर हिंदू युवतियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके खिलाफ संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने एलान किया कि यदि कोई हिंदू युवक या युवती जाति-धर्म के बंधनों को तोड़कर विवाह करना चाहेगी तो उस जोड़े का विवाह महासभा कराएगी। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
संजय जाट ने कहा कि हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर हमारे संगठन की अलोचना की जाती है, लेकिन इस बार हम प्रेमी युगलों को विवाह कराएंगे। उन्होंने विवाह के बाद प्रेमी युगल की सुरक्षा की भी बात कही।
बता दें कि हर साल वैलेंटाइन डे के विरोध में हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो जाते हैं। पिछले साल भी इन संगठनों ने कई होटल और रेस्टोरेंट में हंगामा किया था, लेकिन हिंदू कल्याण महासभा ने अनोखे तरीके से विरोध का एलान किया है।