{"_id":"625d9e47a2a3b4593805f505","slug":"hindu-jagran-manch-warned-to-read-hanuman-chalisa-on-the-road-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने का विरोध: फिरोजाबाद में हिंदू जागरण मंच ने दी सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने का विरोध: फिरोजाबाद में हिंदू जागरण मंच ने दी सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी
Mon, 18 Apr 2022 10:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:52 PM IST
सार
धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच विरोध में उतर आया है। मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जिले भर के धार्मिक स्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकरों को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम मुख्यालय में ज्ञापन देते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग तेज हो गई है। हिंदू जागरण मंच ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा गया। उन्होंने धार्मिक स्थलों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में रोक नहीं लगी तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपते हुए कहा कि लाउडस्पीकर को बजाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजने चाहिए। मंदिर पर तथा किसी विशेष आयोजन होने पर ही लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजते हैं, जबकि दूसरे धार्मिक स्थलों पर रोज काफी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण होने के साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में लाउडस्पीकर पर रोक नहीं लगाई गई तो मजबूर होकर हिंदू जागरण मंच, हिंदूवादी कार्यकर्ता खुले में सड़क पर लाउडस्पीकर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और आरती करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के ह्रदेश धाकरे, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील चौहान, विशाल सारस्वत, अजय वाल्मीकि, शिवम यादव, मोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, जगमोहन सिसौदिया, ललित कुमार, अतुल यादव और मिथुन बघेल शामिल थे।