फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi is the crown of India's head

हिंदी दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Tue, 14 Sep 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the crown of India's head
मैनपुरी। हिंदी दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, काव्य पाठ किया गया। गोष्ठियों में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान के सिर का ताज है।
विज्ञापन

शहर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज विद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रधानाचार्या मनोरमा, प्रबंधक दीपक दास का तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी पर कविता, गीत आदि प्रस्तुत किए। कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज स्कूल में बच्चों ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। राजा बाग स्थित एसजेडी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में निबंध प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ 105 वर्षीय डालचंद्र पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निबंध के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने हिंद पर विचार रखे। प्री प्राइमरी वर्ग में उत्तम, गुनगुन और सरयू यादव, प्राइमरी वर्ग में प्रीती प्रथम, वैष्णवी और वंशिका द्वितीय, दिव्या और ललित ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में यश प्रथम, आरती द्वितीय और अंशित तृतीय स्थान पर रहे। पैरामेडिकल के छात्रों में से रवि कुमार ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाबा नंदलाल जूनियर हाईस्कूल आगरा रोड पर हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या नीनेश यादव की देख रेख में हुआ। कक्षा दस के सुजात ने प्रथम, कक्षा नौ की काजल ने द्वितीय और कक्षा 10 की पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नगर स्थित जैक एन जिल स्कूल में लिटिल चैंपस कवि सम्मेलन हुआ। बच्चों ने कविता पाठ किया। डॉ. एके सिंह राठौर, प्रधानाचार्य संध्या अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
भाषण में कार्तिक ने पाया पहला स्थान
भांवत रोड स्थित अमन इंटरनेशनल स्कूल में कविता, भाषण और गीत का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय, कवि गौरव चौहान ने बच्चों को हिंदी क ा महत्व बताया। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कार्तिक मिश्रा और वरिष्ठ वर्ग में अंशिका चौहान ने प्रथम स्थान पाया। प्रबंधिका सुमन चौहान, उप प्रधानाचार्य आरके माली, प्रिया, पुष्पलता आदि ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हिंदी हमारे माथे की बिंदी
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने कहा कि राष्ट्र भाषा हिंदी का गौरवशाली इतिहास रहा है। डॉ. विजय आनंद ने हिंदी हमारे माथे की बिंदी है कविता पढ़ी। इस दौरान डॉ. रामबाबू, डॉ. जयप्रकाश, शिवनंदन सिंह यादव आदि ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed