{"_id":"6747f776d01b3df21b05cb4f","slug":"himsagar-express-reached-cantt-with-18-hours-delay-these-trains-are-also-late-2024-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: आपकी गाड़ी देर से है...18 घंटे देरी से कैंट पहुंची हिमसागर एक्सप्रेस, ये ट्रेन भी हैं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: आपकी गाड़ी देर से है...18 घंटे देरी से कैंट पहुंची हिमसागर एक्सप्रेस, ये ट्रेन भी हैं लेट
Thu, 28 Nov 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:24 AM IST
सार
कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आलम ये है कि हिमसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आगरा कैंट स्टेशन 18 घंटे देरी से पहुंची। गाड़ी का इंतजार करते-करते यात्री भी परेशान हो गए।
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा
- फोटो : ANI
विस्तार
कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचना जारी है। दो दर्जन से अधिक ट्रेन घंटों की देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशनों पर यात्री भटकने को मजबूर हैं। कई बार ट्रेनों के आने का सही समय भी नहीं मिल पाता है।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताबिक, बुधवार को हिमसागर एक्सप्रेस 18 घंटे 15 मिनट, दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी त्रषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-अमृत्तसर एक्सप्रेस 10-10 घंटे देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। आसनसोल-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 8 घंटा 30 मिनट, सियालदाह-वड़ोदरा स्पेशल ट्रेन 7 घंटे, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 7 घंटा 16 मिनट, सीतामढ़ी-साबरमती एक्सप्रेस 8 घंटा, जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 6 घंटा 37 मिनट, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 7 घंटा 23 मिनट देरी से पहुंचीं।

चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 3 घंटा 27 मिनट, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट, नई दिल्ली-सोगरिया इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटा 34 मिनट, अवध एक्सप्रेस 2 घंटा 15 मिनट, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटा 51 मिनट, मालवा एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट, खातीपुरा-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट, कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 2 घंटा 17 मिनट, नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटा 46 मिनट देरी से पहुंचीं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंतजाम न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - 'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी
ये भी पढ़ें - 'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी