फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hijab controversy VHP Durga Vahini announces to Hanuman Chalisa Path at Taj Mahal

हिजाब पर आगरा में माहौल गर्म: विहिप की दुर्गा वाहिनी ने ताजमहल में हनुमान चालीसा पाठ करने का किया एलान

Tue, 15 Feb 2022 12:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 PM IST
सार

हिजाब को लेकर विवाद थम नहीं रहा। एक तरफ हिजाब समर्थक हैं तो दूसरी तरफ इसका विरोध करने वाले लोग। इसे लेकर अब आगरा में भी माहौल गर्माने लगा है। 

विज्ञापन
hijab controversy VHP Durga Vahini announces to Hanuman Chalisa Path at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के एक स्कूल से शुरू हुआ हिजाब को लेकर विवाद थम नहीं रहा। इसे लेकर आगरा में माहौल गर्म होने लगा है। हिजाब के विरोध में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने मंगलवार को भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने एलान किया है कि मंगलवार को ताजमहल में भगवा वस्त्र पहकर हिंदू युवतियां प्रवेश करेंगी और हनुमान चालीसा पाठ भी करेंगी। बता दें कि ताजमहल परिसर में धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित हैं। किसी भी तरह के धार्मिक झंडे भी नहीं ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


वैलेंटाइन डे पर छात्राओं को बांटे हिजाब
न्यू लाइफ फाउंडेशन की ओर से सोमवार को ढोलीखार स्थित अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज में वैलेंटाइन डे के विरोध में छात्राओं को हिजाब का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष फैसल ने छात्राओं को अपनी तहजीब के मुताबिक हिजाब का इस्तेमाल करने की बात कही। इस दौरान पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed