फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway service road dug for Agra Metro NOC not taken from NHAI

Agra Metro: एनएचएआई की एनओसी का इंतजार, एलिवेटेड स्टेशन पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 09:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 09:13 PM IST
सार

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें ताज पूर्वी से डॉ. आंबेडकर चौक तक मेट्रो का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Highway service road dug for Agra Metro NOC not taken from NHAI
सर्विस रोड खोद दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशनों के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पिलर की मजबूती के लिए मिट्टी की जांच भी की जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से निर्माण के लिए एनओसी की प्रक्रिया कर दी गई है। एनओसी मिलते ही निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें ताज पूर्वी से डॉ. आंबेडकर चौक तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके अगले स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी स्टेशन और आरबीएस कॉलेज स्टेशन भूमिगत हैं। इनमें टनल बोरिंग मशीन सुरंग की खुदाई कर रही है।
विज्ञापन


इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड है। इन तीनों के ट्रैक के लिए सर्वे कर रहे हैं। मिट्टी की जांच के बाद पिलर लगाए जाएंगे। हाईवे पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए एनओसी प्रक्रिया की जा चुकी है। एनएचएआई की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed