{"_id":"66993829aa6f6b08df00a9c1","slug":"highway-service-road-dug-for-agra-metro-noc-not-taken-from-nhai-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: एनएचएआई की एनओसी का इंतजार, एलिवेटेड स्टेशन पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: एनएचएआई की एनओसी का इंतजार, एलिवेटेड स्टेशन पकड़ेगा रफ्तार
Thu, 18 Jul 2024 09:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:13 PM IST
सार
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें ताज पूर्वी से डॉ. आंबेडकर चौक तक मेट्रो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
सर्विस रोड खोद दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशनों के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पिलर की मजबूती के लिए मिट्टी की जांच भी की जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से निर्माण के लिए एनओसी की प्रक्रिया कर दी गई है। एनओसी मिलते ही निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें ताज पूर्वी से डॉ. आंबेडकर चौक तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके अगले स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी स्टेशन और आरबीएस कॉलेज स्टेशन भूमिगत हैं। इनमें टनल बोरिंग मशीन सुरंग की खुदाई कर रही है।
विज्ञापन
इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड है। इन तीनों के ट्रैक के लिए सर्वे कर रहे हैं। मिट्टी की जांच के बाद पिलर लगाए जाएंगे। हाईवे पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए एनओसी प्रक्रिया की जा चुकी है। एनएचएआई की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन