फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway Saathi App For Travel Yamuna Express Way

‘साथी’ ने दिया साथ, मुश्किल में मिली मदद, यमुना एक्सप्रेसवे पर कारगर साबित हो रहा एप

Thu, 25 Feb 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Highway Saathi App For Travel Yamuna Express Way
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
हाईवे-साथी एप यमुना एक्सप्रेसवे पर कारगर साबित हो रहा है। सफर के दौरान कोई संकट आने पर इसके इस्तेमाल से लोगों को तो जल्दी मदद मिल ही रही है, एक्सप्रेसवे के स्टाफ को भी सहूलियत हो रही है। उन्हें वह लोकेशन मिल जाती है, जहां मदद पहुंचानी है। रोज चार से पांच लोग एप की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे यह एप सिर्फ यमुना एक्सप्रेसवे के लिए नहीं, सभी हाईवे के लिए है। लेकिन इसका उपयोग यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्यादा किया जा रहा है। कारण यह है कि अन्य हाईवे पर अथॉरिटी की ओर से उतनी सुविधाएं नहीं हैं जितनी यमुना एक्सप्रेसवे पर हैं। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे बोर्ड पर साथी एप के बारे में बताया गया है। एप तीन साल पहले लॉन्च हुआ था पर इसका इस्तेमाल पिछले कुछ दिनों में ही बढ़ा है।
विज्ञापन


टायर फटने के पांच मिनट में मिली मदद
मैं सात फरवरी को कार से आगरा से दिल्ली जा रहा था। मथुरा के नजदीक पहुंचने पर गाड़ी का टायर फट गया जिससे संतुलन बिगड़ गया। मैं गाड़ी से बाहर निकला, फोटो खींचकर साथी एप पर डाल दिया। पांच मिनट में ही एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की गाड़ी मदद के लिए पहुंच गई। -विशाल अग्रवाल, व्यापारी बेलनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद 15 मिनट में पहुंची पुलिस
मैं चार फरवरी को आगरा से नोएडा जा रहा था। खंदौली टोल प्लाजा से निकलने के 20 मिनट बाद कार की एक  अन्य कार से टक्कर हो गई। मेरी कार को नुकसान हुआ था। दिल्ली के युवक की कार से टक्कर लगी थी, वह उल्टा मुझसे झगड़ने लगा। मैंने साथी एप पर दोनों गाड़ियों की फोटो डाल दी। एक्सप्रेसवे की गाड़ी के साथ 15 मिनट में पुलिस आ गई थी। फिर समझौता हो गया। - विशाल कुमार, किरावली
 

ऐसे काम करता है एप
1. यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात सभी कर्मचारियों के मोबाइल और टोल प्लाजा के कंप्यूटरों में साथी एप डाउनलोड है।
2. जिन लोगों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड है, वे इस पर कोई फोटो या सूचना डालते हैं तो एक्सप्रेसवे कर्मचारियों के पास इसका नोटिफिकेशन आता है।
3. नोटिफिकेशन के साथ लोकेशन भी आ जाती है। इससे उस व्यक्ति तक पहुंचना आसान होता है जिसे मदद की जरूरत है।


लोगों से आग्रह है, एप डाउनलोड करें
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज मेजर (रिटायर्ड) मनीष कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने वाले सभी लोगों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वह साथी एप डाउनलोड करें ताकि जरूरत पड़ने पर उन तक मदद जल्द से जल्द पहुंच सके। एक्सप्रेसवे पर प्रवेश के लिए इसे डाउनलोड करना अनिवार्य करने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed