फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Higher Education Minister Yogendra Upadhyay instructions STF investigating paper leak case Dr bhimrao ambedkar university agra 

University Exam:एसटीएफ कर रही पेपर लीक कांड की जांच, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश 

Sun, 15 May 2022 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 09:58 AM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि  इस मुद्दे पर उच्च शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पूर्व में निरस्त हुए पेपरों के आउट होने की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
Higher Education Minister Yogendra Upadhyay instructions STF investigating paper leak case Dr bhimrao ambedkar university agra 
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चार प्रश्नपत्रों के आउट होने के प्रकरण की जांच में एसटीएफ लगाई गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शनिवार को बीएससी तृतीय वर्ष के रसायन विज्ञान के पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में उच्च शिक्षा अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय में 11 मई को आउट हुए बीएससी/बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के गणित, बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के जंतु विज्ञान के प्रश्नपत्रों के आउट होने के बाद कुलपति को परीक्षा निरस्त कराने और एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। विभागीय जांच कर विभाग में छिपे ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

जांच कराने के निर्देश

एसएसपी के साथ ही एसटीएफ के एडीजी को पेपर लीक कांड की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान के पेपर लीक होने की जानकारी पर उन्होंने आगरा कॉलेज के प्राचार्य को एफआईआर कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आज बुलाई गई बैठक 

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि लगातार पेपर आउट होने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। इस मसले पर कुलपति, उच्च शिक्षा अधिकारियों और एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को सर्किट हाउस में बैठक बुलाई है। इसमें पेपर लीक कांड की जांच रिपोर्ट भी तलब होगी। 

परीक्षार्थी के पास से बरामद किया गया पर्चा 

बता दें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र भी आउट हो गया। शनिवार को तीसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा थी। दोपहर 02:12 बजे ही परीक्षार्थियों के मोबाइल (व्हाट्सएप) पर प्रश्नपत्र पहुंच गया। आगरा कॉलेज में परीक्षार्थी के पास से पर्चा बरामद किया गया, हाथ से उत्तर कुंजी बनाई गई थी। 


एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पहले 11 मई को बीएससी/बीए तृतीय वर्ष के गणित और बीएससी तृतीय वर्ष के जंतु विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र और फिर 14 मई को बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र आउट होने पर परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग की। बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा निरस्त करने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed