फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High tension wire fell again in the main market in mirahachi etah news

Etah News: मिरहची के मुख्य बाजार में फिर गिरा हाईटेंशन तार, मची अफरातफरी

Tue, 06 Sep 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 12:21 PM IST
सार

मारहरा रोड मुख्य मार्ग से मिरहची विद्युत उपकेंद्र को हाईटेंशन बिजली की लाइन जाती है। सप्लाई लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक टूटकर व्यापारियों की टीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
High tension wire fell again in the main market in mirahachi etah news
दुकानों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मिरहची में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सोमवार को मेन बाजार की सड़क पर हाईटेंशन तार फिर टूटकर गिर पड़ा। दुकानों की टिन पर गिरे तार में सप्लाई चालू होने के कारण चिंगारी और आग निकलने लगी। इससे दुुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अपनी दुकानों को छोड़कर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन या नागरिक नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 15 दिन के अंदर तार टूटकर गिरने की यह घटना तीसरी बार हुई है। जिससे लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन


मारहरा रोड मुख्य मार्ग से मिरहची विद्युत उपकेंद्र को हाईटेंशन बिजली की लाइन जाती है। सप्लाई लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक टूटकर व्यापारियों की टीन पर गिर पड़े। आपूर्ति बहाल होने के कारण तारों से लपटें और चिंगारी निकलने लगीं। डर कर व्यापारी दुकानों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। व्यापारियों का कहना है कि कई लोग बिजली विभाग से तार बदलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन निगम इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


26 अगस्त की सुबह भी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। उसके बाद व्यापारियों ने हाईटेंशन तार के नीचे सुरक्षा इंतजाम की मांग की थी। जिसमें एसडीओ ने एक सप्ताह के अंदर सुरक्षा गार्ड लगवाने के लिए कहा था। लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। 1 सितंबर की रात को भी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। रात का समय होने की वजह से हादसा बच गया। 15 दिन के अंदर ही तीसरी बार सोमवार को फिर घटना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द  बदलवा दिए जाएंगे तार 

अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं था। आज पता लगा है। जल्द ही तार बदलवा दिए जाएंगे और सुरक्षा गार्ड भी लगवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed