{"_id":"626052cd52409b0686181fc5","slug":"high-tension-line-touch-farmer-died-tundla-news-agr5309290127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट से किसान की मौत
मुआवजे के आश्वासन के बाद उठने दिया शव, ममेरी बहन की ससुराल में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। ममेरी बहन की ससुराल गया किसान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत सप्लाई बंद कराकर युवक को तारों से अलग किया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और मृतक के शव को उठने नहीं दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना पचोखरा के गांव नगला दल निवासी वीरपाल (32) किसान था। बुधवार सुबह 10 बजे वह ममेरी बहन प्रेमलता की ससुराल छिकाऊ पहुंचा। वह बहन के मकान की छत पर खड़ा था, इसी बीच छत के ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज धमाके के साथ उसके शरीर में आग लग गई। यह देख बहन के परिजन व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग सहायता के लिए दौड़े जरूर, लेकिन तार से चिपके वीरपाल को बचाने का साहस कोई नहीं कर सका।
ग्रामीणों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति को बंद कराई और वीरपाल को तार से अलग किया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और शव को नहीं उठने दिया। अधिकारियों के विद्युत निगम व किसान दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद ही शव को उठने दिया। मृतक वीरपाल ने अपने पीछे चार बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है। पिता की चार साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह परिवार में अकेला था।
विज्ञापन
कई घरों के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
टूंडला। छिकाऊ में राहुल बघेल का अकेला घर नहीं है, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसके घर के अलावा उसके परिवार के ही चन्द्रभान बघेल, राजवीर बघेल और कई अन्य लोगों के घरों के ऊपर से भी यह लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विद्युत निगम से कई बार हाईटेंशन लाइन तारों को हटाने की मांग की है, किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई नतीजतन घटना हो गई।
गांव छिकाऊ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हुई है। परिजन आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- अभिषेक श्रीवास्तव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला