{"_id":"5d32bb948ebc3e6d05746fdd","slug":"high-tension-line-fell-down-on-the-road-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, बाइक सवार दंपती सहित तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, बाइक सवार दंपती सहित तीन झुलसे
Sat, 20 Jul 2019 12:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कस्बा जगनेर के नहर कोठी के पास शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दंपती सहित तीन लोग करंट लगने से झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बाइक सवार राम अवतार अपनी पत्नी के साथ बड़गंवा बुजुर्ग से जगनेर से आ रहा था। नहर कोठी के पास 11000 वोल्टेज की विद्युत लाइन का टूटकर सड़क पर गिर गया। बाइक सवार दंपती और सड़क किनारे खड़ा बर्फ विक्रेता बीरी सिंह उसकी चपेट में आ गए।
करंट लगने से तीनों झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। झुलसे लोगों को स्थानीय लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर ले गए। यहां से गंभीर रूप से झुलसे राम अवतार को आगरा रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना पाकर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
तीन दिन पहले बसेड़ी रोड पर बिजली का तार गिरने से कई घरों में करंट फैल गया था। हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ब्लाक के कई स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग को इसकी परवाह नहीं है।