{"_id":"656195ef4d664836380d9e17","slug":"high-speed-sleeper-bus-entered-the-kiosk-creating-a-stampede-death-of-one-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी, मची भगदड़; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी, मची भगदड़; एक की मौत
Sat, 25 Nov 2023 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:32 PM IST
सार
ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे खोखे में जा घुसी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कुछ सवारियां चोटिल भी हुई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मलपुरा में ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद पर स्लीपर कोच बस ने जमकर तबाही मचाई। अनियंत्रित बस सड़क किनारे स्थित खोखे में घुस गई, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में एस व्यक्ति की मौत की सूचना है। कुछ सवारियां चोटिल भी हुई है।। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव बाद के रहने वाले रणधीर सिंह का सड़क किनारे पान का खोखा है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जनता ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गई। इस हादसे में कई सवारी चोटिल हो गईं। गांव सिंगेंचा के रहने वाले जगदीश चाहर के पैर में चोट आई है। इस हादसे में चालक 40 वर्षीय हेमंत सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी शिवनगर पोखरा धौलपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
जनता ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारी लेकर धौलपुर की तरफ से जयपुर की तरफ जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर थाना मलपुरा पुलिस फोर्स पहुंच गया।