{"_id":"5d08b9828ebc3e39ad43ef53","slug":"high-speed-car-kills-three-people-in-raya-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, तीन युवकों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, तीन युवकों को कुचला, मौत
Tue, 18 Jun 2019 07:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया क्षेत्र में बलदेव रोड पर सोमवार रात इटौली पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना महावन के गांव पचावर निवासी राजकुमार (28) पुत्र खूबीराम, हीरो (32) पुत्र सुरेश और सत्यपाल (25) पुत्र कामेंद्र सिंह राया की अनाज मंडी में पल्लेदारी करते थे। सोमवार की देर रात करीब पौने बारह बजे तीनों गांव जाने के लिए टेंपो में सवार हुए थे।
जब बलदेव रोड पर इटौली पुलिया के पास पहुंचे तो टेंपो खराब हो गया। तीनों पल्लेदार उतरकर पैदल ही चल दिए। कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तेजगति से आ रही स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी।

मौके पर ही राजकुमार और हीरो की मौत हो गई, जबकि सत्यपाल ने नयति हास्पिटल में मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि मृतक राजकुमार के भाई ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव में नहीं जले चूल्हे
एक ही गांव तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। हर कोई तीनों परिवार का ढांढस बंधाता दिखा। ग्रामीणों में आक्रोश है कि आखिर स्कार्पियो किसकी थी।
ग्रामीण अब राया पुलिस ने स्कार्पियो चालक की तलाश की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस उसी वक्त सक्रिय हो जाती तो गाड़ी को पकड़ा जा सकता था।