{"_id":"5f95c5888ebc3e9ba2052fca","slug":"high-speed-car-crash-two-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो लोग घायल, हादसे के बाद रेलिंग पर लटका युवक, आरोपी चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो लोग घायल, हादसे के बाद रेलिंग पर लटका युवक, आरोपी चालक पकड़ा
Mon, 26 Oct 2020 08:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:49 AM IST
सार
दयालबाग के प्रकाश एंक्लेव निवासी नितिन गुप्ता फाइनेंस कर्मी है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहे पर आया। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण टर्न लेने के दौरान नियंत्रण नहीं रहा। कार की चपेट में दो लोग आ गए।
विज्ञापन
रेलिंग में फंसा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भगवान टॉकीज चौराहे पर रविवार रात 11:00 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक उछल कर फ्लाईओवर के नीचे बनी रेलिंग में फंस गया। कार फुटपाथ से टकरा गई। घटना के बाद भागते चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दयालबाग के प्रकाश एंक्लेव निवासी नितिन गुप्ता फाइनेंस कर्मी है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। एमजी रोड से भगवान टॉकीज चौराहे पर आया। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण टर्न लेने के दौरान नियंत्रण नहीं रहा। कार की चपेट में दो लोग आ गए।
घायलों की पहचान शीतला गली निवासी 55 वर्षीय राजकुमार और शहजादी मंडी निवासी 22 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई। टक्कर की वजह से उछलकर प्रताप सिंह रेलिंग पर लटक गया। लोगों ने उसे किसी तरह उतारा। हादसे के बाद चालक नितिन भागने लगा। लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन पहुंच गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Trending Videos
लोडिंग टेंपो पलटा, बाइक सवार की मौत
एत्माद्दौला के शाहदरा चुंगी ओवर ब्रिज के पास रविवार रात लोडिंग टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बरहन के नगला नक्शा का रहने वाला कश्मीर पुत्र जयवीर सिंह बाइक से फीरोजाबाद की ओर जा रहा था। सामने से आते लोडिंग टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी।
टेम्पो कश्मीर पर पलट गया। नीचे दबे कश्मीर को राहगीरों ने निकाला। उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।