फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high school stdunt death in accident

हाईस्कूल के छात्र को बस ने रौंदा, मौत

Sat, 29 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
high school stdunt death in accident
29एमएनपी-42-औंछा में घिरोर-कुरावली रोड पर सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद जमा ीड़ व पुलिस - फोटो : MAINPURI
औंछा (मैनपुरी)। घिरोर-कुरावली मार्ग पर नगला आंध्रा के पास शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र को प्राइवेट बस ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम व सीओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी 15 वर्षीय लालू यादव पुत्र सुखवीर सिंह हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को वह थाना क्षेत्र के गांव नगला भमी स्थित परीक्षा केंद्र सिलेटी सिंह इंटर कॉलेज आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। पुलिस के अनुसार बाइक जब घिरोर-कुरावली मार्ग पर गांव नगला आंध्रा के पास पहुंची। तभी कुरावली की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा होती देख चालक बस छोड़कर भाग गया। उधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिवारीजन और ग्रामीणों ने घिरोर-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एसडीएम कुरावली अनूप कुमार, सीओ डीपी गौड़ कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतक परिवारीजन व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खोलने के लिए समझाया। अधिकारी के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। करीब दो घंटा से लगा जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान पुलिस से हुई नोकझोंक
थाना पुलिस जब जाम की सूचना पर पहुंची तो शव उठाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को हाथ पीछे खींचने पड़ गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। जाम के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं थीं। जाम खुलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed