{"_id":"5badafca867a557fe3049112","slug":"high-school-girl-died-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में गांव गोपालपुर के पास सर्विस रोड पर हाईस्कूल की छात्रा को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की।
गांव गोपालपुर निवासी शिवकुमार की 15 वर्षीय पुत्री सोनी हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरुवार की शाम वो खेत से घर पर लौट रही थी। उधर, सिरसागंज रोड पर गांव बघेरा के पास सेंगर पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते यातायात बंद है।
इससे वाहन करहल-घिरोर गोपालपुर सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे पर भेजे जा रहे हैं। शाम करीब चार बजे छात्रा जब सर्विस रोड के पास पहुंची, तभी किसी वाहन उसे रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे की जानकारी होने के बाद छात्रा के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ परमानंद पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आनन फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सर्विस रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर बालिका की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाने की भी कोशिश की। वहां मौजूद एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। ग्रामीणों ने मांग रखी कि सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए, जिससे हादसे रुकें।