{"_id":"6ac56c18869fdcbde8018b95","slug":"high-number-of-complaints-regarding-filth-and-encroachment-during-sambhav-diwas-agra-news-c-25-agr1067-1178061-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संभव दिवस में गंदगी, अतिक्रमण की शिकायतें ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संभव दिवस में गंदगी, अतिक्रमण की शिकायतें ज्यादा
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव दिवस के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आए 20 लोगों ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को शिकायतें सौंपी। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें गंदगी, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइटों की खराबी और अवैध कब्जों को लेकर रहीं।
फरियादियों ने बताया कि शहीद नगर, शास्त्रीपुरम, जगदीशपुरा, खटीकपाड़ा, ताजगंज समेत क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं फुटपाथ और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा है। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम, प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता माैजूद रहे।