{"_id":"65c5fa1f91e6cfabc90c228f","slug":"high-alert-in-mathura-due-to-haldwani-violence-friday-prayers-held-under-police-surveillance-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हल्द्वानी हिंसा को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट, पुलिस की निगरानी में हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हल्द्वानी हिंसा को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट, पुलिस की निगरानी में हुई जुमे की नमाज
Fri, 09 Feb 2024 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:40 PM IST
सार
हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट रहा। पुलिस के सख्त पहरे के बीज जुमे की नमाज हुई। भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
मथुरा में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी हिंसा को लेकर मथुरा में शुक्रवार को हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्ती की। जुमे की नमाज अदा कर लोग अपने-अपने घरों को चले गए। जामा मस्जिद से कोई तकरीर नहीं हुई।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार, एएसपी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने जामा मस्जिद व शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इधर, गोविंद नगर पुलिस की टीम श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात रही। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ नमाज पूरी होने व नमाजियों के घर जाने तक डटे रहे।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।