फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hesition in mainpuri

उत्पीडन को लेकर एपको के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Thu, 27 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
hesition in mainpuri
27एमएनपी-38-बेवर में एपको प्लांट के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 (जीटी रोड) के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। एपको कंपनी इसका निर्माण कर रही है। बृहस्पतिवार को कंपनी के कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगला देवी स्थित प्लांट पर हड़ताल कर दी। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कोई अवकाश नहीं दिया जाता है। आकस्मिक अवकाश के रुपये काटने के बाद भी समय से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनसे 18 घंटे काम लिया जा रहा है। भोजन भी अच्छा नहीं मिल रहा है। परेशान होकर हड़ताल की गई है। कर्मचारी प्लांट के दरवाजे पर जेसीबी और डंपर से गेट बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। इस संबंध में कंपनी के अपर महाप्रबंधक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने मामला सुलझाने की बात कही। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे कुछ अधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
विज्ञापन

कुरावली में भी हुआ प्रदर्शन
कुरावली। एपको कंपनी के कुरावली स्थित प्लांट पर भी बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पहुंचे कंपनी के अधिकारी एजीएम एनके सिंह ने मजदूरों को समझाते हुए उनका रोका गया वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। प्रदर्शन करने वालों में रामकुमार, राज, मोहित कुमार, आदर्श जायसवाल, विकास ठाकुर, अभय कुमार, विनोद कुमार, मुकेश सिंह, आलोक बंसल, शैलेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed