फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hesitation in mainpuri

अफसरों के रवैये से परेशान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hesitation in mainpuri
25एमएनपी-04-कुरावली स्थित एपको प्लांट पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/कुरावली। जीटी रोड का निर्माण कर रही एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार सुबह कुरावली प्लांट पर प्रदर्शन किया। कंपनी के अधिकारियों पर साप्ताहिक अवकाश न देने, अवकाश लेने पर वेतन रोकने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को नियमों के तहत काम करने की हिदायत दी। अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद कंपनी के कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

जीटी रोड को सिक्स लेन किए जाने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य एपको कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह कुरावली में मंडी समिति के पास स्थित प्लांट के गेट को कर्मचारियों ने ग्रेडर मशीन लगाकर बंद कर दिया। कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चालक दीनदयाल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है। अवकाश के दिन काम करने पर अतिरिक्त पैसा भी नहीं मिलता है। कोई कर्मचारी अगर अवकाश कर लेता है तो उसका वेतन रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता करके उन्हें नियमानुसार अवकाश और भुगतान देने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौटे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जवाहर मित्र, जगदीश मिस्टर, अभिषेक यादव, खुर्शीद अंसारी, सलाउद्दीन मंसूरी, विनोद कुमार, हरेंद्र यादव, आशीष चौरसिया, सुरेंद्र, मेहर सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, दीनदयाल, राजकुमार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नहीं पहुंचे मौके पर
कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन की जानकारी एसडीएम अनूप कुमार को भी दी गई। बावजूद इसके वह मौके पर नहीं पहुंचे। इससे भी कर्मचारियों में आक्रोश देखा गया। कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारियों के ध्यान न देने के कारण ही वह उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। वहीं कंपनी के अधिकारी मीडिया से वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए।

वर्जन
प्लांट पर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्लांट प्रशासन से कहा गया है कि वह कर्मचारियों के हित की अनदेखी न करें।
-शिवकुमार चौहान, इंस्पेक्टर कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed