{"_id":"5c8cbbe8bdec221428361da6","slug":"herbal-products-supply-to-bjp-and-rss-program-from-deendayal-dham-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मौसम में यूपी से एमपी तक 'एनर्जी टॉनिक' का काम कर रही दीनदयाल धाम की बूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मौसम में यूपी से एमपी तक 'एनर्जी टॉनिक' का काम कर रही दीनदयाल धाम की बूटी
Sat, 16 Mar 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
दीनदयाल धाम में जड़ी-बूटियों से तैयार की गए उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव में तैयार होने वाली बूटियां लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक नई ताकत देंगी। पिछले दिनों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में संघ और भाजपा के कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर इन बूटियों की बिक्री की गई है। इतना ही नहीं संघ के सभी कार्यालयों को भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयाल धाम में बड़ी संख्या में जड़ी-बूटियों से देसी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। चाहे वह शुगर से लड़ने वाला मधुनाशक हो या फिर तरोताजा रखने वाला आरोग्य पेय, आंवला जूस, च्यवनप्राश, प्राकृतिक औषधि कामधेनु। त्रिफला योग हो या फिर हींगाष्टक।
थकान को मिटाने वाले कई जूस भी यहां तैयार किए जा रहे हैं। इनकी सप्लाई सबसे ज्यादा संघ के कार्यालयों के लिए होती है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में संघ के दफ्तरों को भी तमाम उत्पाद पहुंचते हैं।

होती है दवाओं की सप्लाई
पिछले दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संघ के संगठन विद्या भारती का बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जहां स्टाल लगाकर उत्पाद की बिक्री की गई थी। भोपाल में भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन था। यहां भी बड़ी संख्या में दवाओं की बिक्री की गई थी।
ग्वालियर में आरएसएस की प्रतिनिधि सभा हुई थी, वहां भी दीनदयाल धाम के द्वारा अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए थे। यहां दो लाख से भी ज्यादा की बिक्री की गई थी। यह तो वो स्थान हैं जहां पिछले दिनों कार्यक्रम हुए हैं वरना तो सभी जनपदों में इनकी बिक्री की जा रही है।
वहीं दीनदयाल धाम में नेताओं की ड्रेस भी तैयार की जा रही है। कुर्ता-पायजामा तैयार किया जा रहा है। गले में डालने वाला गमछा भी बन रहा है। चुनाव के आते ही कुर्ता-पायजामा की डिमांड बढ़ गई है।