फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Herbal products supply to BJP and RSS program from Deendayal Dham in mathura

चुनावी मौसम में यूपी से एमपी तक 'एनर्जी टॉनिक' का काम कर रही दीनदयाल धाम की बूटी

Sat, 16 Mar 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Herbal products supply to BJP and RSS program from Deendayal Dham in mathura
दीनदयाल धाम में जड़ी-बूटियों से तैयार की गए उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव में तैयार होने वाली बूटियां लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक नई ताकत देंगी। पिछले दिनों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में संघ और भाजपा के कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर इन बूटियों की बिक्री की गई है। इतना ही नहीं संघ के सभी कार्यालयों को भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयाल धाम में बड़ी संख्या में जड़ी-बूटियों से देसी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। चाहे वह शुगर से लड़ने वाला मधुनाशक हो या फिर तरोताजा रखने वाला आरोग्य पेय, आंवला जूस, च्यवनप्राश, प्राकृतिक औषधि कामधेनु। त्रिफला योग हो या फिर हींगाष्टक। 
विज्ञापन


थकान को मिटाने वाले कई जूस भी यहां तैयार किए जा रहे हैं। इनकी सप्लाई सबसे ज्यादा संघ के कार्यालयों के लिए होती है। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में संघ के दफ्तरों को भी तमाम उत्पाद पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होती है दवाओं की सप्लाई

पिछले दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संघ के संगठन विद्या भारती का बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जहां स्टाल लगाकर उत्पाद की बिक्री की गई थी। भोपाल में भारतीय मजदूर संघ का सम्मेलन था। यहां भी बड़ी संख्या में दवाओं की बिक्री की गई थी। 

ग्वालियर में आरएसएस की प्रतिनिधि सभा हुई थी, वहां भी दीनदयाल धाम के द्वारा अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए थे। यहां दो लाख से भी ज्यादा की बिक्री की गई थी। यह तो वो स्थान हैं जहां पिछले दिनों कार्यक्रम हुए हैं वरना तो सभी जनपदों में इनकी बिक्री की जा रही है। 

वहीं दीनदयाल धाम में नेताओं की ड्रेस भी तैयार की जा रही है। कुर्ता-पायजामा तैयार किया जा रहा है। गले में डालने वाला गमछा भी बन रहा है। चुनाव के आते ही कुर्ता-पायजामा की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed