फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemalata die Love marriage with Badshah Khan seven years ago family accuses him of murder

UP: कैसे हुई हेमलता की मौत...बादशाह खान से सात साल पहले हुआ प्रेम विवाह, घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 12:09 PM IST
सार

प्रेम विवाह के सात साल बाद महिला की माैत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह  हार्टअटैक आई है। 
 

विज्ञापन
Hemalata die Love marriage with Badshah Khan seven years ago family accuses him of murder
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के आजमपाड़ा (शाहगंज) में प्रेम विवाह के सात साल बाद महिला की बीमारी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में बहस भी हुई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होना आया है।
विज्ञापन


आजमपाड़ा निवासी बादशाह खान ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उनके हेमलता से प्रेम संबंध हो गए थे। सात साल पहले दोनों ने निकाह कर लिया। शनिवार को हेमलता के पेट में दर्द हुआ। पहले घर पर इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर एसएन इमरजेंसी लेकर गए थे। डॉक्टरों ने वहां से रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हेमलता की मौत हो गई। हेमलता की मौत की जानकारी पर उनके परिजन आ गए। हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। रविवार को दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। पुलिसकर्मियाें ने शांत कराया। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed