फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini flagged off the rail bus from Vrindavan railway station to Mathura

Mathura News: ब्रज में करिए रेल बस का सफर, सांसद हेमा मालिनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Thu, 22 Sep 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

इज्जत नगर से तैयार होकर आई सीसीटीवी युक्त रेल बस में चार करोड़ की लागत आई है। यह मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
Hema Malini flagged off the rail bus from Vrindavan railway station to Mathura
सांसद हेमा मालिनी ने रेल बस का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को वृंदावन रेलवे स्टेशन से नई रेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने कहा कि जब वह सांसद बनीं, तब से उनकी इच्छा थी। इस रेल में बैठकर जाना चाहिए। आज इसे देखने को अवसर मिला। कार्यक्रम में रेल मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनंद स्वरूप और रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार भी साथ रहे।

विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगी रेल बस 

वृंदावन रेलवे स्टेशन से रेल बस रवाना होकर मथुरा जंक्शन पहुंची। रेल बस को फूलों से सजाया गया। यह रेल बस मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगी। रेल बस पर मंदिरों की तस्वीरें बनी है। रेल बस चलने से ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लैस है रेल बस  

इज्जत नगर से तैयार होकर आई सीसीटीवी युक्त रेल बस में चार करोड़ की लागत आई है। इसके संचालन से पहले इंजीनियरों की टीम ने न केवल बस को दुरुस्त किया बल्कि ट्रायल भी लिया गया। इसमें सीसीटीवी कैमरे के अलावा 320 एचपी इंजन लगा है। रेल बस में यात्रा के दौरान भजन भी चलाए जाएंगे। 


डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक रेल बस का उद्घाटन हेमामालिनी द्वारा पहले शाम चार बजे किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते यह समय सुबह 11 बजे का किया गया। हालांकि बारिश के कारण फरह में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed