फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helpdesk for patients in medical college Etah

Etah: मेडिकल कॉलेज में अब नहीं भटकेंगे मरीज, हेल्पडेस्क से मिलेगी पूरी जानकारी

Tue, 19 Jul 2022 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

एटा मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदारों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी हर समस्या का समाधान हेल्पडेस्क पर हो सकेगा।  हेल्पडेस्क पहुंचकर वे बीमारी बताएंगे, जिसके बाद उन्हें सीधे संबंधित चिकित्सक के कक्ष की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Helpdesk for patients in medical college Etah
हेल्प डेस्क हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा मेडिकल कॉलेज में सोमवार से मरीजों के लिए हेल्पडेस्क बना दी गई है। मरीज और तीमारदार हेल्पडेस्क पर पहुंचकर अपनी बीमारी बताएंगे। इसके बाद ओपीडी के किस कक्ष में जाना है, यह हेल्पडेस्क से बताया जाएगा। पहले दिन जानकारी न होने के चलते हेल्पडेस्क पर मरीजों की संख्या कम रही।

विज्ञापन

यहां बनाई गई हेल्पडेस्क  

कॉलेज में पंजीकरण कक्ष के सामने ही हेल्पडेस्क बनाई गई है। पर्चा बनवाने के बाद मरीज व तीमारदार सीधे हेल्पडेस्क पर बैठने वाले कर्मचारियों से संपर्क कर सकेंगे। मरीज अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बताएंगे, जिस पर कर्मचारी संबंधित बीमारी का उपचार करने वाले चिकित्सक के कक्ष में जाने की सलाह देंगे। इससे मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना होगा।

विज्ञापन

होती थी बड़ी समस्या 

 कॉलेज में दो स्थानों पर ओपीडी संचालित होने से मरीज और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए मरीज समझ ही नहीं पाते थे, कि उनकी बीमारी से संबंधित डॉक्टर कहां मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी अस्थायी है व्यवस्था 

प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह चौहान ने बताया कि मरीजों और तीमारदारों की परेशानियों को देखते हुए हेल्पडेस्क का संचालन शुरू किया गया है। यह अभी अस्थायी है लेकिन मरीजों को सुविधाएं जरूर मिलेंगी। उनको सही डॉक्टर के पास पहुंचाने में हेल्पडेस्क मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed