{"_id":"5d70c59e8ebc3e016025e856","slug":"helmet-sales-increased-due-to-new-traffic-rules-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम: जुर्माने के खौफ से बढ़ी हेलमेट की बिक्री, 60 फीसदी तक का आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम: जुर्माने के खौफ से बढ़ी हेलमेट की बिक्री, 60 फीसदी तक का आया उछाल
Fri, 06 Sep 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट की खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की रकम कई गुना बढ़ जाने के डर से हेलमेट की बिक्री बढ़ गई है। आगरा के बालूगंज, न्यू आगरा बाजार समेत हेलमेट की दुकानों की बिक्री में 60 फीसदी का उछाल आया है। खास बात ये है कि महिलाओं और किशोर ग्राहकों की संख्या हेलमेट खरीदने वालों में ज्यादा है।
बालूगंज में हेलमेट की 22 दुकानें हैं। इनमें से ब्रांडेड हेलमेट की मांग में इजाफा हुआ है। पूर्व में ब्रांडेड हेलमेट की मांग 500 से 700 रुपये के बीच ज्यादा थी, लेकिन चार दिनों से मांग ज्यादा होने से इस रेंज के हेलमेट स्टॉक में ही नहीं है। अब एक से डेढ़ हजार रुपये की रेंज में ही ज्यादातर हेलमेट बिक रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL भी साथ में रखने की नहीं जरूरत
विज्ञापन
आम दिनों में 20 हेलमेट तक बेचने वाले दुकानदार अब हर दिन 30 से 35 के बीच बेच रहे हैं। बाईपास पर हेलमेट के विक्रेता संजीव मित्तल ने बताया कि आईएसआई मार्क वाले ब्रांडेड कंपनियों के हेलमेट ही ज्यादा बिक रहे हैं। आने वाले दिनों में बिक्री का आंकड़ा और तेज होने की उम्मीद है।

युवतियों, बच्चों के हेलमेट की बिक्री बढ़ी
शहर में युवतियां और किशोर बिना हेलमेट के ही फर्राटा भरते दिखते हैं, लेकिन तीन दिनों से दुकानों पर महिलाओं और किशोरों के हेलमेट खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्यादातर स्कूटी सवार युवतियां जुर्माने के डर से हेलमेट खरीद रही हैं।
बालूगंज के हेलमेट व्यापारी जगदीश बाबू के मुताबिक उम्र दराज लोग तो पहले भी हेलमेट को लेकर गंभीर थे, लेकिन किशोर और युवतियों ने जुर्माने के कारण हेलमेट खरीदने का रुख किया है। उनके पास लेडीज हेलमेट का स्टॉक खासा था जो अब बड़ी तेजी से खत्म हो रहा है।