{"_id":"61d046259d5eac7c3435a60b","slug":"heavy-traffic-jam-on-delhi-highway-in-agra-on-new-year-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर जाम से जूझे लोग: आगरा में दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम, चार किमी तक वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर जाम से जूझे लोग: आगरा में दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम, चार किमी तक वाहनों की कतारें
Sat, 01 Jan 2022 05:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
आगरा में दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम को भीषण ट्रैफिक जम लग गया। जिसमें हजारों वाहन फंस गए। सिकंदरा से खंदारी तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नए साल के पहले ही दिन लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। शनिवार शाम को दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिससे कारण करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। जाम के कारण शाम चार बजे से सात बजे तक वाहन रेंगते रहे। हाईवे पर ही नहीं, फतेहाबाद मार्ग और एमजी रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पर नए साल के पहले दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस ने भीड़ को देखते हुए गुरुद्वारा के सामने कट को बंद कर दिया। इससे लोग फुटओवरब्रिज से गुजरे। वाहनों का दबाव हाईवे पर बढ़ने से सिकंदरा से लेकर खंदारी तक वाहनों की लाइन लग गई। गुरुद्वारा रेलवे ओवरब्रिज पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
पुलिस के इंतजाम नाकाफी होने के कारण चार बजे से जाम में वाहन फंसे रहे। हाईवे पर जाम के कारण भावना स्टेट, महर्षिपुरम, ककरैठा में भी वाहन फंस गए। हाईवे के अलावा एमजी रोड, फतेहाबाद मार्ग पर ट्रैफिक धीमी गति से चला। हाईवे पर जाम के कारण सवारों वाहनों से आने वाले लोगों को पैदल उतरकर जाना पड़ा।
विज्ञापन