फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy traffic jam on Agra-Aligarh road on rakshabandhan in agra

रक्षाबंधन पर जाम से जूझे लोग: आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर पांच घंटे फंसे रहे हजारों वाहन, शहर में भी रहा बुरा हाल

Mon, 23 Aug 2021 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 09:38 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर ही नहीं शहर में भी जाम से जूझते रहे। इससे सबसे ज्यादा परेशानी रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को हुई। 

विज्ञापन
Heavy traffic jam on Agra-Aligarh road on rakshabandhan in agra
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रक्षाबंधन पर शहर से लेकर देहात तक लोग जाम में फंस गए। सबसे ज्यादा दिक्कत अलीगढ़ मार्ग स्थित खंदौली के पड़ाव चौराहे पर हुई। यहां पांच घंटे तक चार किलोमीटर लंबा जाम लगा। पुलिस ने सादाबाद से रूट डायवर्ट करके जाम खुलवाया। शहर में एमजी रोड, एनएच-2 और प्रमुख बाजारों में भी जाम ने बेहाल कर दिया। भाइयों को टीका करने जाने वाली बहनें देर से पहुंच सकीं। पुलिस के इंतजाम न होने से दिक्कत हुई।

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाने वाली बहनों की सड़कों पर भीड़ थी। कोई सवारी वाहन से जा रही थीं तो कोई अपने निजी दो पहिया और चार पहिया वाहन से जा रहीं थीं। खंदौली के पड़ाव चौराहे पर सुबह तकरीबन 11 बजे से जाम लगने लगा था। यहां पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। 
विज्ञापन


एक घंटे में जाम दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक पहुंच गया। लोग वाहनों को जहां मर्जी आ रही थी, वहां से निकाल रहे थे। ऐसे में आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों की पांच लाइन लग गईं। लोगों ने अन्य मार्ग पर वाहन निकालने शुरू कर दिए। इससे यहां भी लोग जाम में फंस गए, बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने भी जाम खुलवाने में जुट गए। मगर, इससे कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर तीन बजे पुलिस ने वाहनों को सादाबाद से मई गांव की तरफ से डायवर्ट करके निकाला। तब कहीं एक घंटे में जाम खुल सका।

आगरा-मथुरा हाईवे पर भी फंसे वाहन
हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल और आईएसबीटी पर वाहन जाम में फंसे। सुबह तकरीबन 10 बजे से आईएसबीटी पर वाहन फंसने लगे थे। दोपहर दो बजे तक यही समस्या रही। एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। यहां पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते पहले से जाम लगता है। 

वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक जाम की स्थिति रही। यहां से सवारी वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन निकल रहे थे। कट से निकलने की वजह से जाम लग रहा था। पुलिस की भी उचित व्यवस्था नहीं थी।

बाजारों में रही भीड़
शहर के बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, सेंट जोंस, बेलनगंज, राजपुर चुंगी, रामबाग में भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों में खरीदारी करने आने वालों की भीड़ थी। दुकानों के बाहर भी अतिक्रमण था। इससे जाम लगा। रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को सबसे ज्यादा समस्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed