{"_id":"5d2381968ebc3e6d117f186d","slug":"heavy-rainfall-in-firozabad-two-young-boy-dies-after-collapse-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहर बनी बारिशः कारखाने की दीवार गिरने से दो किशोर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बनी बारिशः कारखाने की दीवार गिरने से दो किशोर की मौत, तीन घायल
Tue, 09 Jul 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना टूंडला क्षेत्र में जलोपुरा रोड पर सोमवार को बारिश के चलते कारखाने की दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। दीवार के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लाए। पुलिस अधीक्षक शहर प्रबल प्रताप सिंह,क्षेत्राधिकारी टूंडला, उपजिलाधिकारी सदर सहित काफी फोर्स पहुंच गया।
थाना टूंडला के जौनपाई निवासी शैलेंद्र (22), मयंक एवं अपने मामा के लड़के ग्राम दौलतपुर निवासी उपदेश (14), सुमित (16) और अभिषेक (15) खेत से लौट रहे थे।
तभी अचानक कारखाने की दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से दो किशोर अभिषेक और सुमित उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। फोर्स को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए घेराबंदी की।

इधर घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा सहित काफी फोर्स पहुंच गया। ग्रामीण उपदेश, शैलेंद्र व मयंक को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाए।
अभिषेक एवं सुमित के शव को कारखाने के अंदर ही रख दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कारखाने से निकलने वाले केमिकल के कारण हमारे बच्चे बीमार होते हैं कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
कारखाने की दीवार काफी कमजोर थी उसमें पानी भी भरा था उसे सही नहीं कराया गया इससे बारिश में वो ढह गई। वह कारखानेदार को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। देर रात पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।