फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain in Bewar and Bhogaon, two lives were lost

रात भर हुई बारिश, अलग-अलग गांवों में दो की गई जान

Sat, 25 Sep 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Bewar and Bhogaon, two lives were lost
मैनपुरी। जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान हुए अलग-अलग गांवों में हुए हादसों से दो लोगों की जान चली गई। कच्चे मकान के मलबे में दबकर जहां युवती की मौत हो गई वहीं बिजली गिरने से युवक काल कलवित हो गया। लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात बेवर और भोगांव क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बेवर क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी बृजराज सिंह की 15 वर्षीय पुत्री प्रेमलता कच्चे मकान में सो रही थी। बारिश के चलते सुबह चार बजे के करीब मकान तेज आवाज के साथ गिर गया। आवाज सुनकर बाहर छप्पर में सो रहे परिजनों ने लोगों की मदद से एक घंटे में युवती को बाहर निकाला और बेवर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेवर क्षेत्र के ही गांव नगला मुरार निवासी 20 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रावेंद्र सिंह झोपड़ी में सो रहा था। बारिश के दौरान शनिवार को सुबह सवा पांच बजे के करीब अचानक तेज आवाज के साथ बिजली झोपड़ी पर गिरी। परिजनों ने जाकर देखा तो विनोद की मौत हो चुकी थी। दोनों ही घटनाओं में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

----
फसल को भी नुकसान
देरी से हो रही बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। खेतों में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसल को बारिश से नुकसान हो रहा है। वहीं गेंदा की खेती को भी नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अगर बारिश जारी रहती है तो धान की फसल में किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने सफाई अभियान चलाया
भोगांव। नगर क्षेत्र में रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार को ईओ ने सफाई अभियान चलवाया। गोशाला का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। शनिवार सुबह बरसात के बीच ईओ आरके सिंह ने जीटी रोड चौराहा, मुख्य बाजार, मोहल्ला चौधरी, हथियापौर, जगतनगर में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। मोहल्ला भीमनगर रामलीला मैदान पहुंचकर गोशाला का भी निरीक्षण किया। ईओ ने गोशाला में तैनात कर्मचारियों को मैदान को साफ सुथरा रखने के साथ ही प्रतिदिन मच्छरों को बढ़ने से रोकने के लिए डीडीटी और चूने के छिड़काव करने, जलभराव नहीं होने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों को नगर में कचरा उठाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed