फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heat waves, tmperature at 46 digree

पारा बना रहा 46 डिग्री पर, आसमान से बरसी आग

Fri, 29 Apr 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
heat waves, tmperature at 46 digree
कासगंज में धूप की तपिश से बचने के लिए पेड़ की छाव में खड़े लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अप्रैल माह में 12 साल बाद पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। आसमान से शुक्रवार को भी आग बरसती रही। पारा लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री पर बना रहा। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी की और मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला में अप्रैल माह में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को गर्मी का 12 साल पुराना रिकार्ड टूट चुका है। मौसम में आई इस तल्खी का असर रात में भी बना रहा। रात में मौसम में काफी गर्मी रही। रात के समय पारा 28 डिग्री तक रहा। दिन निकलने पर पारा फिर से चढ़ने लगा। सुबह के समय न्यूनतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई। तेज गर्म हवाएं चलने लगी। इस समय पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में इतनी अधिक तल्खी देख लोग बेहाल होने लगे। दोपहर को तीन बजे तक पारे ने 46 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। यह स्थिति लगातार दो घंटे तक बनी रही। इससे बाजार की चहलपहल पर असर देखा गया। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अपने शरीर को अच्छी तरह से ढक कर बाहर निकलते देखे गए। शाम के समय जब धूप की तपिश कम हुई तब लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
30 अप्रैल 47 30
1 मई 47 31
2 मई 47 30
3 मई 46 30
तेज धूप में निकलने से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इस समय मौसम में काफी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां तक हो धूप में जाने से परहेज किया जाए। यदि शरीर में किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो लापरवाही न बरती जाए। - डॉ. विकास भारतीय, चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed