फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat wave, mercury 42 degree celsius

गर्मी के तेवर तल्ख, पारा@42 डिग्री सेल्सियस

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Heat wave, mercury  42 degree celsius
मैनपुरी। गर्मी के तेवर अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम का मिजाज कम नहीं होगा।
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके चलते गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। लोग दिनभर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ तापमान चढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

गर्मी इतनी तेज थी कि लोगों के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर लोग गर्मी के चलते परेशान रहे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी तीन से चार दिन तक मौसम गर्म रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाजारों पर भी पड़ रहा गर्मी का असर
गर्मी का असर बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम मौसम ठंडा होने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है तो दिन में बाजार में आवक कम है। लंबे समय तक कोरोना कर्फ्यू में बंद रहने के बाद खुले बाजार में दुकानदार भी गर्मी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed