फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heat wave affacted peoples' health

गर्मी बिगाड़ रही सेहत, डायरिया, पेट दर्द, के बढ़ने लगे मामले

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
heat wave affacted peoples' health
कासगंज के जिला चिकित्सालय में लगी मरीजों की भीड - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एक सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सरकारी अस्पतालों पर प्रतिदिन 3500 मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। मरीजों में ज्यादातर डायरिया, पेट दर्द, बुखार आदि से पीड़ित निकल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर कतारें लग रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर 1000 नए मरीजों के साथ 500 पुराने मरीज भी जिला अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों में पेट दर्द, डायरिया के मरीजों की संख्या अच्छी खासी रही। इनमें काफी संख्या बच्चों की रही। वहीं, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी रही। महिलाएं भी अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पर पहुंची, जिससे अस्पताल के पर्चा केंद्र, चिकित्सकों के कक्ष, दवा घर आदि जगह मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, कासगंज, सोरों, सहावर गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचे। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ देखी गई। इन केंद्रों पर भी लगभग दो हजार मरीज इलाज कराने के लिए आए। अधिकतर मरीज डायरिया, पेट दर्द, बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

न्यूनतम पारे में भी एक डिग्री की उछाल
कासगंज। अप्रैल के शुुरुआती दिनों में ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अधिकतम पारा लगातार तीसरे दिन 44 डिग्री पर बना रहा। जबकि न्यूनतम पारे में 1 डिग्री की उछाल आ गई। न्यूनतम पारा बढ़कर 28 डिग्री पर आ गया। लगातार पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी
- तेज धूप में जाने से बचें
- डायरिया होने पर ओआरएस घोल का सेवन करें
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें
- बाहर से आकर तुरंत पानी न पिएं
- पानी को उबाल कर ठंड करने के बाद पीएं
- तेज बुखार होने पर ठंडे पानी की सिर पर पट्टी रखकर बुखार उतारने का प्रयास करें
- घर से निकलते समय छाता या सिर पर कपड़ा अवश्य रखें
मुझे कई दिन से बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल पर काफी भीड़ है। एक घंटे से अधिक का समय इंतजार करते हो गया है। - योगेश भारद्वाज, मरीज
मुझे दो दिन से बुखार के साथ ही पेट दर्द की भी शिकायत है। लंबी लाइन लगी होने से काफी दिक्कत हो रही है। - शीला देवी, मरीज
मुझे डायरिया की शिकायत है। रात से कई बार उल्टी दस्त हो चुके हैं, जिससे शरीर में कमजोरी आ गई है। इंतजार करते काफी देर हो गई है । - जयवीर, मरीज
मुझे रात से पेट में दर्द हो रहा है। मौसम में बढ़ रही गर्मी ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। अस्पताल पर भी काफी लंबी लाइन लगी हुई है। - रतन लाल मरीज
गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बेहद जरूरी है। बुखार, डायरिया, पेट दर्द की शिकायत होने पर लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक को दिखाकर सलाह लें। सभी अस्पतालों पर आवश्यक दवा मौजूद है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed