फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat and humidity made people miserable, increased trouble

गर्मी और उमस ने किया लोगों को बेहाल, बढ़ी परेशानी

Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Heat and humidity made people miserable, increased trouble
गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर कोचिंग से लौटतीं युवतियां। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिन भर लोग गर्मी और उमस के चलते बेहाल रहे। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हर दिन गर्मी के तेवर और भी तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग परेशान नजर आए। वहीं दोपहर होने तक अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। गर्मी के साथ-साथ उमस ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी। दिनभर लोग गर्मी से परेशान होते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। उमस के चलते कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

सड़कों पर भी गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। जल्द से जल्द लोग अपने घर पहुंचने की कोशिश में रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। दिन में तेज धूप के चलते न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लोगों को केवल बारिश से ही राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस सप्ताह बारिश की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी और तेज धूप के चलते खेतों में खड़ी फसलें भी सूख रही हैं। वर्तमान में खेतों में मूंगफली, उर्द, मूंग के साथ ही मक्का की फसल खड़ी है। फसलों को गर्मी से बचाने के लिए किसानों को निजी संसाधनों से जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed