फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart attack before kidney operation life saved in Ujala Cygnus Rainbow Hospital Agra

Agra: किडनी के ऑपरेशन से पहले हृदयाघात, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में इस तरह बचाई गई जान

Thu, 28 Jul 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

 उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट और हृदय रोग विशेषज्ञ की आपसी तालमेल से अनूठा ऑपरेशन सफल हुआ। किडनी की सर्जरी से पहले मरीज को हृदयाघात पड़ गया था, इतना ही नहीं मरीज लकवा और कैंसर रोग से भी जूझ रही है। 
 

विज्ञापन
Heart attack before kidney operation life saved in Ujala Cygnus Rainbow Hospital Agra
मरीज का ऑपरेशन करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में ऐसे मरीज को जीवन मिला, जिसकी किडनी के ऑपरेशन से पहले हृदयाघात हो गया। ये मरीज कैंसर रोगी भी है। दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की आपसी तालमेल से इस मल्टीपल बीमारियों वाली मरीज अब पूरी तरह से ठीक है।

विज्ञापन


अस्पताल के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि महिला मरीज को पेशाब में रक्त आने की शिकायत पर भर्ती किया। सोनोग्राफी में किडनी में गांठ मिली। सीटी स्कैन में किडनी के मिड पोल में पांच सेंटीमीटर से अधिक ट्यूमर का पता चला। इसकी रेडिकल नेफेक्ट्रम सर्जरी करने से पहले हृदयाघात हो गया। तत्काल सीपीआर देकर हृदय रोग विभाग में स्थानांतरित किया। 
विज्ञापन


यहां विभागाध्यक्ष डॉ. विनेश जैन की निगरानी में इलाज चला। जांच में हृदय के 30 फीसदी इंजेक्शन फ्रैक्शन हो गया। किडनी ट्यूमर के कारण पेशाब से रक्तश्राव होने लगा। इस पर डॉ. जैन ने जटिल प्रक्रिया टोटल रीनल आर्टरी इंबोलाइजेशन अपनाते हुए किडनी की नस के जरिये कैंसर के ट्यूमर में रक्त की आपूर्ति रोक दी। ये प्रक्रिया आसपास के चुनिंदा अस्पतालों में ही अपनाई जा रही है। हृदय की स्थिति स्थिर होने पर किडनी के विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल ने जटिल सर्जरी कर किडनी को बाहर निकाला। अब मरीज पूरी तरह सुरक्षित है और डिस्चार्ज भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed